20210211 080155

अवैध चिप्स लदा चार डंफर जब्त.

सिमडेगा : जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कु ने अवैध खनन के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध चिप्स लदी चार डंफर और अवैध बालु लदा एक ट्रैक्टर जप्त किया। जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कु ने बताया कि गुमला से अवैध रूप से चिप्स लोड कर चार डंफर (JH08E 7899), (JH07H 7497 ), (JH01CK 2957) और (JH07H 1701) पाकरटांड की तरफ जा रहे थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी क्रम में गुप्त सूचना पर छापामारी करते हुए चारों डंफर को खुंटीटोली तमड़ा रोड़ से पकड़ा गया। वहीं अवैध रूप से बालू परिवहन करते एक ट्रैक्टर को भी खुंटीटोली चौक से जब्त किया गया है। सभी जब्त वाहनों को अग्रतर कार्रवाई के लिए सदर थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

Share via
Share via