हथियार सहित पांच अपराधी गिरफ्तार.
सिमडेगा : बांसजोर थाना क्षेत्र के कुरकुरा बाजार लुटकांड की तहकीकात और इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार दो अपराधियों के निशानदेही पर पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। ये अपराधी प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी मांगने और लूट जैसे मामलों के आरोपी है। पुलिस को कई दिनों से इनकी तलाश थी। इनके पास से एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल मिले हैं। इनका एक साथी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस कप्तान डाॅ शम्स तब्रेज ने बताया कि कुरकुरा बाजार लुटकांड की तहकीकात के दौरान गिरफ्तार दो अपराधियों ने घटना में अपने अन्य साथियों का भी जिक्र किया था। बांसजोर पुलिस पुलिस ने छापामारी की और घटना के पांच आरोपी रामचंद्र महतो, संजय दास, राजू बडाईक, सोनु बडाईक और रमेश बेसरा को गिरफ्तार किया।
घटना में प्रयुक्त एक और देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस गिरफ्तार रामचंद्र महतो की निशानदेही पर बांधडिप्पा बहियार गड्ढा से पुलिस ने बरामद किया। रामचंद्र के अलावे गिरफ्तार अन्य चार आरोपियों पर पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी मांगने का भी आरोप है। सभी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

















