बस और ट्रक में सीधी टक्कर, 18 यात्री घायल.

बस और ट्रक में सीधी टक्कर, 18 यात्री घायल.

कोडरमा : कोडरमा से कोलकाता की ओर जा रही हेमकुंट बस का कोडरमा बाजार में ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। घटना में करीब 18 यात्री घायल हो गए है। सभी यात्री पटना के रहने वाले बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार घटना करीब सुबह साढ़े तीन से चार बजे के बीच की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोडरमा बाजार में विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से हेमकुंट बस की सीधी टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि घायलों में 3 लोगों की हालत नाजुक है, जिसमें एक बच्ची की स्थिति गंभीर होते देख उसे रेफर कर दिया गया है। जबकि मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है। घायल यात्रियों के मुताबिक ज्यादातर लोगों को चेहरे में ही चोट लगी है और यह घटना उस वक्त घटी जब अधिकांश लोग नींद में थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now