11वीं सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हाॅकी चैंपियनशिप को लेकर किया गया निरीक्षण.

11वीं सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हाॅकी चैंपियनशिप को लेकर किया गया निरीक्षण.

सिमडेगा : 11वीं सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 के सफल आयोजन को लेकर जिला के वरीय पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम पहुंच विधि व्यवस्था का जायजा ले मुकम्मल तैयारी अंतिम रूप देने का प्रयास में लगे। अनुमण्डल पदाधिकारी महेन्द्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिन्स गोडविन कुजूर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद्, सदर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सदर अंचलाधिकारी, हाॅकी सिमडेगा के सचिव मनोज कोनबेगी, अभियंता व अन्यउपस्थित पदाधिकारियों ने एस्ट्रोर्टफ हाॅकी स्टेडियम का निरीक्षण किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंच निर्माण, प्रवेश द्वार निर्माण, रंग-रोगन, फेवर ब्लाॅक का लगाने के स्थल, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था, खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था, कन्ट्रोल रूम की व्यवस्था, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सहित चैम्पियनशीप की तैयारियों एवं विधि व्यवस्था से संबंधित पहलुओं का मुआयना करते हुए निरीक्षण किया गया। अनुमण्डल पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन एवं हाॅकी सिमडेगा संघ के द्वारा 11वीं हाॅकी इण्डिया सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हाॅकी चैम्पियनशीप 2021 के सफल आयोजन की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।

समीक्षा बैठक कर इस वृहद कार्यक्रम के आयोजन से संबंधित प्लानिंग अनुसार विभिन्न बिन्दुओं पर लगातार विस्तृत समीक्षा की जा रही है। झारखण्ड राज्य के 31 खिलाड़ियों का सिमडेगा जिला में आगमन होना है। इसके लिए विशेष कैम्प आयोजित कर सभी खिलाड़ियों का कोरोना जांच कराया जायेगा।

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now