20210222 221715

बचरा दामोदर नदी पुल से कोयला ढुलाई हुई शुरु.

खलारी : पिपरवार सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बचरा दामोदर नदी पर बनाये गये पुल से अब कोयला ढुलाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सीसीएल एंव झारखण्ड सरकार के द्वारा पुल काफी पहले बनकर तैयार था, लेकिन पुल का एक पीलर क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पथ विभाग के अधिकारियो ने पुल से आवागमण बन्द करा दिया था। जिसके बाद संबंधित निर्माण कम्पनी द्वारा पुनः क्षतिग्रस्त पीलर को तोड़कर नया पीलर का निर्माण कराया गया और पुल को चालु कर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ज्ञात हो कि पुल के अभाव मे प्रबधंन द्वारा डायवर्सन बनाकर दामोदर नदी से कोयला ढुलाई कराया जा रहा था, बरसात के मौसम में नदी में बाढ़ आने से कोयला ढुलाई बन्द हो जाता था, जिससे प्रबधंन को काफी नुकसान होता था,लेकिन अब पुल चालु होने से कोयला ढुलाई मे काफी राहत मिलेगा।पुल चालु होने से प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है।

खलारी, मो मुमताज

Share via
Share via