IMG 20210223 WA0052

राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप को लेकर विधायक भूषण बाड़ा हुए रेस, एस्टोटर्फ पहुँच खिलाड़ियों संग खेला हॉकी.

सिमडेगा : विधायक भूषण बाड़ा 11वीं राष्ट्रीय महिला सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप 2021 के सफल आयोजन को लेकर रेस हो गए है। टूर्नामेंट को भब्य और यादगार बनाने के लिये वे मंगलवार की अहले सुबह मॉर्निंग वॉक करते हुए एस्टोटर्फ हॉकी स्टेडियम पहुंचे। मौके पर उन्होंने हॉकी स्टिक और गेंद से खेलते हुए महिला हॉकी खिलाड़ियों को हॉकी के बारीकियों की जानकारी दी। साथ ही जीत का गुरु मंत्र भी दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौके पर विधायक ने खिलाड़ियों को खेलते हुए भी देखा। साथ ही कुछ कमियां को बारीकी से समझाते हुए उस कमियों को दूर करने की अपील की। मौके पर उपस्थित हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह को टूर्नामेंट को भब्य और यादगार बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता अन्य जिलों में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता से बेहतर हो।

महिला कॉलेज परिसर के मैदान का भी किया निरीक्षण
एस्टोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खिलाड़ियों को टिप्स देने के बाद विधायक बाड़ा महिला कॉलेज मैदान का हो रहे समतलीकरण कार्य का भी जायजा लिया। साथ ही वहाँ पर मौजूद एसडीओ महेंद्र कुमार, जिला खेल पदाधिकारी तुषार कुमार और सीओ पंकज त्रकुमार को समय पर मैदान का समतलीकरण सहित अन्य सभी सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया। मौके पर प्रतियोगिता के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी ली। वहीं सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा हेली पैड निर्माण सहित अन्य तैयारी का भी जानकारी ली। मौके पर हॉकी झारखण्ड के महासचिव विजय शंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, सीईओ रजनीश कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनूप केसरी, शिशिर मिंज,हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी आदि मौजूद थे।

एक और एस्ट्रोटर्फ बन जाने से जिले में होगा अंतराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता : भोलानाथ सिंह
मौके पर विधायक ने बताया कि जिला मुख्यालय में ही एक और हॉकी स्टेडियम बनाने के लिए सीएम ने हरी झंडी दे दी है। वहीं एक एस्टोटर्फ हॉकी स्टेडियम करंगागुड़ी में बनेगा। जिसपर हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय में एक और एस्टोटर्फ हॉकी स्टेडियम बन जाने से वे इंटरनेशनल स्तर पर आयोजित होने वाले हॉकी प्रतियोगिता सिमडेगा में ही कराने के लिए पहल करेंगे। उन्होंने कहा कि एस्टोटर्फ स्टेडियम में गैलेरी का भी जल्द निर्माण किया जाएगा।

सिमडेगा जिले के लोगों का उत्साह देखते हुए ही 03 अप्रैल से12अप्रैल तक 11वी हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 का आयोजन भी सिमडेगा में किया जाएगा। इसके लिए हॉकी इंडिया ने भी सहमति देते हुए मैच का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।एक जिला में सिर्फ एक माह के अंतराल पर दो दो राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का होना बहुत बड़ी उपलब्धि है।

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

Share via
Share via