शहीद भगत सिंह भगतसिंह, राजगुरु एवं सुखदेव भगत का शहादत दिवस मनाया गया.

शहीद भगत सिंह भगतसिंह, राजगुरु एवं सुखदेव भगत का शहादत दिवस मनाया गया.

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Tue, 23 Mar 2021 04:18 PM (IST)

खलारी । बिहार कोलियरी कामगार यूनियन सीटू के द्वारा शहीद भगत सिंह भगतसिंह, राजगुरु एवं सुखदेव भगत का शहादत दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत में शहीदों भगत सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए युनियन के जोनल सचिव जंगबहादुर राम ने कहा कि शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की शहादत को कभी भूला नहीं पाएगा। क्योंकि इन शहीदों ने हँसते हँसते देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिया।

वही संगठन मंत्री संतोष मेहता ने कहा कि इन शहीदों की शहादत से हमे प्रेरणा लेने की जरूरत है। वही एरिया संगठन सचिव इरफान खान ने कहा कि जब तक जिन्दा रहेंगे तब तक इन महापुरुषों को याद रखेंगे तथा उनके दिखाए गए मार्ग पर चलेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जंग बहादुर राम , इरफान खान , संतोष मेहता, केशीकांत मिश्रा, मेहंदी खान , मनोज गोप, रोहित गंझू , मोबीन, अरुण सिंह, अरुण पासवान, शिव प्रसाद चौहान, नूनू, शिवम मुंडा आदि उपस्थित थे।

खलारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow