गंदगी के अंबार से राहगीरों को हो रही परेशानी.

गंदगी के अंबार से राहगीरों को हो रही परेशानी.

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Tue, 23 Mar 2021 04:22 PM (IST)

मैकलुस्कीगंज : खलारी बुकबुका पंचायत स्थित महावीर नगर मुख्य मार्ग में गंदगी के अंबार और बजबजाती नालियों से आने जाने वाले राहगीरों एवं आसपास रहनें वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इस मुख्य सडक के किनारे बनी नालियाँ जाम होने के कारण नाली का गंदा पानी सडक पर आ रहा है। वही इस मार्ग के बगल स्थित खलारी पहाडी मंदिर का मुख्य द्वार भी है गंदगी और नाली का गंदा पानी सडक पर रहने से मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है।

मंदिर के मुख्य द्वार पर पूजा की सामग्री बेचने वाले राजू साव ने बताया कि सडक के किनारे नाली बने हुए दो वर्ष हो चूका है इस बीच साफ सफाई नाली की नहीं कराई गई है। गंदगी रास्ते में फैलने के कारण पूजा करने आने वाले श्राद्धलुओ को काफी परेशानी हो रही है। वही दशम देवी ने बताया कि इस गंदगी के कारण आसपास मच्छरों का प्रकोप काफी बढ गया है तथा बारिश के मौसम में और भी तरह की कई परेशानियाँ लोगों की बढ जाती है। साथ ही स्थानीय लोगों ने मुखिया से नाली की साफ सफाई की मांग की।

खलारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow