हाइवा के टक्कर से बाईक सवार युवक की हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों नें किया सड़क जाम.

हाइवा के टक्कर से बाईक सवार युवक की हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों नें किया सड़क जाम.

Share
Link copied

खलारी : टंडवा बेलगाम आरकेटीसी ट्रांसपोर्ट कंपनी की कोल वाहन हाइवा ने बीते शाम एक बाईक सवार युवक की जान ली। गंभीर रूप से घायल युवक को टंडवा स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों बेहतर ईलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी। टंडवा थाना क्षेत्र के मगध स्थित राहम गांव के बाईपास सड़क की घटना।

आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने कोल वाहन का परिचालन बंद कर मुआवजा का मांग कर रहे हैं। घटना के बाद मौके से गाड़ी लेकर चालक भागने में सफल रहा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। घटना को लेकर पुलिस के द्वारा चालक को पकडने के लिए धरपकड़ अभियान चलाया। ग्रामीण इलाको से सीसीएल बेलगाम होकर कोयला ढुलाई में जुटी हैं आरकेटीसी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बेलगाम हाइवा ने इससे पहले कईयों की जान ली।

खलारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow