मालगाड़ी की चपेट में आनें से सीसीएल कर्मी की मौत.

मालगाड़ी की चपेट में आनें से सीसीएल कर्मी की मौत.

Share
Link copied

मैकलुस्कीगंज : खलारी थाना क्षेत्र मोहन नगर के समीप मालगाड़ी की चपेट में आनें से सीसीएल कर्मी प्रेम लाल सूर्यवंशी की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह लगभग 10 से 10:30 बजे सुबह आसपास की है। लोगों ने बताया कि प्रेम लाल सूर्यवंशी नहाने के लिए नदी जा रहे थे इसी बीच मालगाड़ी की चपेट में आनें घटना स्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। यह घटना राय से खलारी के बीच मेन लाईन में हुआ। प्रेम लाल सूर्यवंशी सीसीएल केडी एच परियोजना मे सावेल आपरेटर के पद पर कार्यरत थे।

घटना की सूचना मिलने पर डी एसपी रजत मनिक बाकला एवं खलारी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अहमद अली के साथ सी सी एल के महाप्रबंधक एवं संजय कुमार सीसी एल के अन्य कई अधिकारी समेत पंचायत प्रतिनिधि गण मौजूद थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया हैं। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पानी की कमी हो जाने के कारण ये ड्यूटी से आने के बाद नहाने के लिए नदी जा रहे थे।

खलारी, मुमताज अहमद

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow