विधायक मिथलेश ठाकुर के निर्देश पर अग्निशामक गाड़ी से गढ़वा शहर को सैनिटाइज किया गया.

विधायक मिथलेश ठाकुर के निर्देश पर अग्निशामक गाड़ी से गढ़वा शहर को सैनिटाइज किया गया.

Share
Link copied

गढ़वा : जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह गढ़वा-रंका विधानसभा के विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर के निर्देश पर अग्निशामक गाड़ी से गढ़वा शहर को सैनिटाइज किया गया। मौके पर नगर परिषद क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि जितेन्द्र सिन्हा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि कंचन साहू स्वयं उपस्थित होकर अग्निशामक कर्मियों को सेनेटाइज के लिए दिशा-निर्देश दे रहे थे। कोरोना का दूसरा फेज भयावह रूप ले लिया है। कोरोना को हराने के लिए सबों को एकजुट होकर महामारी का सामना करना पड़ेगा।

सरकार ने कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए स्वास्थ सुरक्षा सप्ताह की घोषणा की है। एक सप्ताह लोग घर पर रहकर कोरोना के फैलाव को रोक सकेंगे एवं जल्द ही इस महामारी से निजात मिलेगी। कोरोनावायरस से भयभीत होने की जरूरत नहीं है परंतु इससे बचने के लिए सुरक्षा ही एकमात्र विकल्प है। आज चिनिया मोड़ से मझिआंव मोड़ तक सड़क एवं दोनों किनारों की दुकानों को केमिकल युक्त पानी से धोया गया। सैनिटाइजिंग होने से शहर के लोगों में संतुष्टि का भाव नजर आ रहा था। आम लोंगो ने इस पहल को सराहनीय बताया। बहुत जल्द ही जिलें के बाकी प्रखंडों के बाजार को सैनिटाइज किया जाएगा ताकि परत पर मौजूद कोरोना वायरस समाप्त हो सकें। मौके पर जिला प्रवक्ता धीरज दुबे, नगर कमेटी सचिव प्रियम सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप गुप्ता मौजूद थे।

गढ़वा, वी के पांडे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow