20210502 113444

निर्बाध ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर जिला प्रशासन सख्त, देर रात डीसी रांची किया औचक निरीक्षण.

रांची : जिला प्रशासन रांची द्वारा उपायुक्त श्री छवि रंजन के नेतृत्व में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति हेतु लगातार आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। एक और जहां ऑक्सीजन रिफिलिंग के लिए विशेष कोषांग का गठन किया गया है तो दूसरी ओर ऑक्सीजन रिफिलिंग के कार्य की लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। इसी क्रम में आज उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने देर रात 1 बजे ऑक्सीजन रिफिलर्स प्लांट का औचक निरीक्षण किया। महेश्वरी मेडिकल ऑक्सीजन नेवरी विकास और छोटानागपुर इंडस्ट्रियल गैसेस नेवरी विकास, शुभम शिल्पी पेट्रोल पंप के निकट रांची का औचक निरीक्षण कर रिफिलिंग कार्य का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ऑक्सीजन रिफिलर्स को दिशानिर्देश
उपायुक्त श्री रवि रंजन ने ऑक्सीजन रिफिलर्स प्लांट के प्रबंधकों से पूरे कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। रिफिलर्स प्लांट के प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिया है कि अस्पतालों से आने वाले ऑक्सीजन की डिमांड के अनुसार अविलंब आक्सीजन की रिफिलिंग करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनावश्यक रूप से किसी भी अस्पताल के ऑक्सीजन सिलेंडर को भरने में देरी नहीं करने का निर्देश दिया।

दंडाधिकारियों की उपस्थिति का जायजा एवं कार्य की समीक्षा
इस अवसर पर ऑक्सीजन रीफिलर्स प्लांट में प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारियों के उपस्थिति का भी उपायुक्त श्री रंजन ने जायजा लिया। ड्यूटी रोस्टर के अनुसार सभी दंडाधिकारी किशोर कुमार केशरी एवं अनु उरॉव अपने- अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित पाए गए। सभी दंडाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह लगातार अस्पताल के ऑक्सीजन रिफिलिंग कोषांग तथा जिला परिवहन पदाधिकारी के सम्पर्क में रहेंगे। रिफिलिंग कराने के लिए आने वाले गाड़ियों की मांग के अनुसार रिफिलिंग का कार्य करवाना सुनिश्चित करेंगे ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी का या कठिनाई का सामना ना करना पड़े।

लोकल थाना एवं पी सी आर को लगातार मोनिटरिंग का निर्देश
उपायुक्त श्री छवि रंजन ने लोकल थाना एवं पीसीआर की टीम को लगातार ऑक्सीजन रिफिलर्स प्लांट के क्षेत्र में मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है। विधि व्यवस्था के संधारण हेतु हमेशा सतर्क रहने तथा तत्परता से कार्य करने का को कहा है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री विशाल सागर एवं परिक्ष्यमान आईएस अधिकारी श्री संदीप कुमार मीणा, श्री सैय्यद रियाज़ एवं श्री सौरव कुमार भुवानिया उपस्थित थे।

Share via
Share via