IMG 20200924 WA0019 resize 57 e1600938704960

मिसेस यूनिटी क्वीन 2020 फाइनल में झारखंड की महिला चंद्रकिरण पहुँची हैं।

राँची की श्रीमती चंद्रकिरण ने श्रीकी फैशन क्रिएशन की तरफ से आयोजित ब्यूटी कॉन्टेस्ट “मिसेस यूनिटी क्वीन 2020 के सेमीफाइनल में ग्लोबल कैटेगरी में 3 टाइटल जीतकर झारखंड का गौरव बढ़ाया है । उन्होंने बेस्ट कैटवॉक, बेस्ट इवनिंग गाउन और बेस्ट ग्लोबल इंफ्लुनएंस इन सोशल मीडिया का अवार्ड जीता है। साथ ही वह फाइनलिस्ट के रूप में चयनित हुई हैं। नेशनल प्रतियोगिता बेलगाम, कर्नाटक में आयोजित होगी जहाँ उन्हें क्राउन दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से कई लोगों ने भाग लिया था जिसमें सेमीफाइनल राउंड में सिर्फ 25 लोगों का सिलेक्शन हुआ था।
ब्यूटी कॉन्टेस्ट का सेमीफाइनल राउंड ऑनलाइन दिनांक 19 सितंबर 2020 से 22 सितंबर 2020 तक चला जिसमें स्टाइलिश सेशन, पर्सनालिटी डेवलपमेंट सेशन, गाला नाईट सेशन, नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड और इवनिंग गाउन राउंड चला। जज के रूप में मिसेज मलेशिया, मिसेज थाईलैंड, मिसेज क्वीन ऑफ वर्ल्ड, श्रीकी फैशन के डायरेक्ट और साउथ की हीरोइन अर्पिता डे कॉन्टेस्ट में मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via