युवक की राँची रेलवे स्टेशन परिसर में संदेहास्पद मौत.

युवक की राँची रेलवे स्टेशन परिसर में संदेहास्पद मौत.

Share
Link copied

राँची : राँची रेलवे स्टेशन में आज उस वक़्त अफरा तफरी मच गई जब एक युवक की राँची रेलवे स्टेशन परिसर में संदेहास्पद मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक राजधानी ट्रेन से यात्रा कर राँची पहुंचा था। उक्त यात्री की पहचान सिमडेगा के रहने वाले 31 वर्षीय उमेश केरकेट्टा के रूप में हुई। मौके पर रेलवे चिकित्सको ने की मौत पुष्टि की। वहां मौजूद जीआरपी के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है।

यात्री राजधानी एक्सप्रेस के B-1 सीट नंबर 44 से यात्रा कर रहा था। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। युवक की मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। हालांकि युवक की स्टेशन परिसर में हुई मौत के बाद वहां मौजूद यात्री दहशत में आ गए थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow