पर्यावरण की रक्षा करना सभी का कर्तव्य है, पर्यावरण सुरक्षित रहने पर हम सभी सुरक्षित रहेंगे : कमांडेंट मांगा.

पर्यावरण की रक्षा करना सभी का कर्तव्य है, पर्यावरण सुरक्षित रहने पर हम सभी सुरक्षित रहेंगे : कमांडेंट मांगा.

Share
Link copied

खलारी : केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ एनके, पिपरवार के द्वारा शनिवार को डकरा और बचरा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। मौके पर सीआईएसएफ के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। डकरा मुख्यालय परिसर में कमांडेंट श्री मांगा सहित विभाग के अधिकारियो और जवानो ने पौधा लगाकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। वही सीआईएसएफ कमांडेड श्री मांगा ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण की रक्षा करना सभी का कर्तव्य है, पर्यावरण सुरक्षित रहने पर हम सभी सुरक्षित रहेंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधा लगाने के साथ साथ इसकी देखभाल करना भी जरूरी है। । इधर बचरा मे असिस्टेंट कमांडेड मानवेन्द्र सिंह तवंर के नेतृत्व में प्रतीक्षालय ग्राउंड मे पौधा लगाया गया। वृक्षा रोपण के दौरान उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआईएसएफ एनके पिपरवार के द्वारा 6 हजार पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर कामाडेन्ट श्री मांगा, डीप्टी कमांडेंट गौरव कुमार, अस्सिटेन्ड कामाडेन्ट मानवेन्दर तंवार , इंस्पेक्टर बी एस विस्ट प्रभात साहु, अंशु कुमार, रॉकी कुमार के साथ अन्य अधिकारी और जवान उपस्थित थे।

ख़लारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow