बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में गिरिडीह के धनवार के शंशाक बरनवाल ने हासिल किया पांचवा रैंक.
गिरिडीह : बिहार लोकसेवा आयोग के 64वें ज्वांईट परीक्षा में गिरिडीह के धनवार प्रखंड के छोटे कपड़ा कारोबारी दिगंबर मोदी के छोटे बेटे शंशाक बरनवाल ने 5वां रैैंक हासिल किया है। रविवार की देर शाम आएं रिजल्ट में शंशाक का नाम पांचवे स्थान पर था। बीपीएससी के इस रिजल्ट को देखकर जहां माता-पिता समेत पूरे परिवार को अपने बेटे की उपलब्धि पर गर्व हो रहा है। वहीं उसका बड़ा भाई प्रिंस कुमार भी भाई के सफलता पर खुश है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनवार बाजार में छोटे से कपड़े की दुकान चलाने वाले दिगंबर मोदी को भी अहसास नहीं था। उनका छोटा बेटा बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पांचवा रैंक हसलि कर पाएगा। क्योंकि दिगंबर मोदी के बड़े बेटे प्रिंस कुमार पहले से ही जल सेना नेवी में पोस्टेड है। वहीं अब उनका छोटा बेटा शंशाक बरनवाल बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में बड़ी उपलब्धि हासिल किया है। इधर बीपीएससी की परीक्षा का परिणाम जारी होने और परिणाम में शंशाक बरनवाल के नाम के होने की सूचना धनवार के लोगों को मिली। तो शंशाक के दोस्त, रिश्तेदार बधाई देने उनके घर पहुंच गए। इधर परीक्षा में मिले उपलब्धि के बाद शंशाक ने बताया कि जल्द ही उन्हें ज्वांईनिग लैटर आयोग से आ जाएगा। क्योंकि पांचवे रैंक में आने के बाद उनका योगदान एसडीएम स्तर के अधिकारी के रुप देना है।
दरअसल, धनवार के कपड़ा कारोबारी दिगबंर मोदी और मीना देवी के 28 वर्षीय बेटे शंशाक की प्रांरभिक शिक्षा धनवार से हुई। तो शंशाक ने 10 की परीक्षा देवरी के प्रोजेक्ट गल्र्स हाई स्कूल से पूरा करने के बाद 12वीं की परीक्षा कुशवाहा काॅलेज किया पूरा किया। जबकि उड़ीसा के भुनेशवर के सीवी रमन काॅलेज से शंशाक ने इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग का कोर्स पूरा कर दिल्ली चले गए। जहां से शंशाक ने यूपीएससी और बीपीएससी की की पढ़ाई पूरा किया। इसी क्रम में बिहार लोक सेवा आयोग का रिजल्ट जारी हुआ। तो शंशाक का पांचवा रैंक आया।
गिरिडीह, दिनेश

















