रांची रिवोल्ट -जनमंच का रंगारंग कार्यक्रम एक शाम कलाकारों के नाम संपन्न.

रांची रिवोल्ट -जनमंच का रंगारंग कार्यक्रम एक शाम कलाकारों के नाम संपन्न.

Share
Link copied

रांची : आज रांची रिवोल्ट-जनमंच के रंगारंग कार्यक्रम एक शाम कलाकारों के नाम का भव्य आयोजन किया गया । इस आपदा काल में उपजे तनाव को कम करने और सकारात्मक बदलाव के लिए राज्य और यहां से जुड़े अन्य राज्य और विदेश में रह रहे कलाकारों की इसमें सहभागिता रही। इसमें विशिष्ट अतिथि डॉ. कमल कुमार बोस,फिल्मकार दीपक सिन्हा,जयशंकर जयपुरियार, राजेश गुप्ता छोटू रहे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका वरिष्ठ कलाकार नीलिमा निलय (ठाकुर) के भजन और भक्तिगीत और गजलों से हुई, सुनैना कच्छप ने झारखंडी लोकगीत और अकील खान ने बॉलीवुड गाने और भजन से शमा बांधा। धनंजय खवाड़े ने कंघी से गीत की धुन सुना शमा बांधा फिर अभिलाषा-अभी ने ओजपूर्ण कविता पाठ से मन मोहा तो बाल कलाकार जिज्ञासा ने पर्यावरण संरक्षण पर मोहक कविता पाठ किया। फिल्मकार दीपक सिन्हा ने अपनी आवाज़ अदायगी से सबको खिलखिलाया तो सिम्मी गोस्वामी ने नए तरानों से सबका मन रिझाया।सुजाता भगत ने सीख भरी बातें कविता के माध्यम से कही तो राधिका कोइराला ने वहां की संस्कृति की बातें बताई। कार्यक्रम के अंत में डॉ. कमल कुमार बोस ने सबके प्रदर्शन को सराहा। कार्यक्रम का संयोजन और मंच संचालन डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विजय दत्त पिंटू ने किया।

बेहद रोचक इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कलाकार कुमकुम गौड़, सहाना रॉय,प्रिया मुंडा, डॉ. राखी कुमारी, लीना जयपुरियार, संजय समर, अरशद उबैद, सोनी पांडे, आनंद जालान,कमल किशोर सिंह, राकेश कुमार नलकुरियार,संजय अम्बष्ठ,राकेश रंजन बबलू, डॉ. अनल सिन्हा,बुल्लू अखौरी, विजय दत्त पिंटू,सूरज कुमार सिन्हा,राजीव रंजन सिंहा, आलोक सिंह परमार,रितिका कुमारी, राजेश साहू, एस के प्रसाद, दिनेश प्रसाद सिन्हा, श्रीषा प्रियेष, मनमीत सिन्हा, सुनील कुमार, बसंत कुमार दत्ता,ओम प्रकाश सिन्हा, अनिल कुमार, विवेक कुमार, अजय सिन्हा, राकेश लाल दास समेत अनेक कलाकारों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow