आपसी विवाद में CRPF जवानों ने एक दूसरे पर की फायरिंग, दोनों की मौके पर हुई मौत.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दृष्टि
को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं
चतरा : सिमरिया सीआरपीएफ 190 बटालियन के दो जवानों के बीच आपसी विवाद में गोलीबारी का सनसनीखेज मामला सामनें आया है। जानकारी के अनुसार दोनो जवानों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया की उन्होंने एक दूसरे पर ही बंदूक की ट्रिगर दबा दी। इस गोलीबारी में दोनों जवानों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना आज दोपहर की है। यह घटना कोविड-19 आइसोलेशन भवन में हुई। जहां आपसी विवाद में 190 बटालियन के जवान ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों की मौत हो गई। सीआरपीएफ जवान की पहचान काली सिंह गुर्जर (राजस्थान) और रविन्द्र सिंह (हरियाणा) के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार सिमरिया में कोविड-19 आइसोलेशन भवन में कोविड मरीजों की निगरानी के लिए सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात 2 जवानों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों जवानों ने अपने राइफल से एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। जहां गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना स्थल पर एसपी ऋषभ झा पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान मीडिया को बताया कि एक जवान पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक मानसिक तनाव में था और हाल ही में छुट्टी खत्म कर वापस ड्यूटी आया था। प्रथम दृष्टया में पारिवारिक मानसिक तनाव ही कारण रहा होगा। हालांकि हर बिन्दु पर गहनता से जांच किया जा रहा है।

















