रेलकर्मी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, 7 जुलाई को होना था शादी.

रेलकर्मी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, 7 जुलाई को होना था शादी.

राँची : रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति की सिल्ली थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर से शव बरामद की गई है। शव की पहचान रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड निवासी अरुण कुमार साहू के रूप में हुई है बताया जा रहा है मृतक रेलकर्मी था। परिजनों के अनुसार अरुण बीते 4 जुलाई को शाम 4:00 बजे के आसपास डेंटल डॉक्टर के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर ना लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन शुरू की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुछ जानकारी नहीं मिल पाने पर परिजन रातू थाना पहुंचे। थाने से परिजनों को जानकारी मिली कि अरुण की आखिरी लोकेशन सिल्ली है। जिसके बाद रात में ही परिजन सिल्ली थाना पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को बताया की रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव मिला है शिनाख्त होने पर परिजनों ने शव की पहचान कर ली। पुलिस इस घटना के बाद तीन बिंदुओं पर जांच कर रही है हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now