रांची : खाने पीने के दौरान हुए विवाद में हुई थी जमीन कारोबार से जुड़े अजय मुंडा की हत्या, तीन गिरफ्तार

रांची : खाने पीने के दौरान हुए विवाद में हुई थी जमीन कारोबार से जुड़े अजय मुंडा की हत्या, तीन गिरफ्तार

Share
Link copied

Ranchi : कांके थाना क्षेत्र की चौड़ी बस्ती से मंगलवार सुबह अजय मुंडा नामक युवक का शव बरामद हुआ था. एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर रांची पुलिस की टीम ने मामले का खुलासा कर लिया है.

पुलिस के अनुसार अजय मुंडा की हत्या खाने पीने को लेकर हुए आपसी विवाद में हुई थी. इस मामले में रांची पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. जल्द ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है.

इसे भी पढ़ें :
https://drishtinow.com/ghatsila/

शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान मिले थे
कांके थाना क्षेत्र में मिले शव की पहचान अजय मुंडा ग्राम एदलहातू निवासी के रूप में हुई थी. अजय मुंडा जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया था. घटना स्थल बरियातू और कांके का सीमा क्षेत्र था. इसलिए सूचना मिलने पर दोनों थाना की पुलिस मौके पर पहुंची थी. शव जिस जगह पड़ा था वह गांव से हटकर था. अजय मुंडा के सिर और शरीर के कई हिस्सों पर टूटी हुई बोतल से किये गये चोट के निशान पाये गये थे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow