20

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र बांटे और टोक्यो ओलंपिक मे भाग ले रहे खिलाड़ियों को सम्मान राशि प्रदान किया

मुख्यमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर रहीं तीरंदाज श्रीमती दीपिका कुमारी और महिला हॉकी टीम की सदस्य निक्की प्रधान एवं सुश्री सलीमा टेटे को पांच-पांच लाख रुपए बतौर सम्मान राशि प्रदान किए, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी अजय राज को विशेष प्रोत्साहन राशि के रूप में तीन लाख रुपए की राशि दी गई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसे भी पढ़े :–

डॉन अखिलेश सिंह को जमानत देने से हाईकोर्ट ने किया इनकार, 20 मामलों में चल रहा है ट्रायल

समारोह में मधुमिता कुमारी, रीतेश आनंद, भाग्यवती चानू, फरजाना खान, सरिता तिर्की, दिनेश कुमार, लवली चौबे, कृष्णा खलखो, लखन हांसदा, विजय कुमार, रीना कुमारी और विप्लव कुमार झा को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया

इसे भी पढ़े :–

थरूर-निशिकांत दुबे के विवाद में सूअर की इंट्री,बर्नार्ड शा के कोटेशन से तल्खी बढ़ी, गोड्डा सांसद का ट्वीट, हां मैं सूअर हूं

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा की राज्य में खेलों का अंतराष्ट्रीय पैमाना बनाने की दिशा में सरकार कर रही काम, खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे हैं कई कदम राज्य में सीमित संसाधनों के बीच खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम कर रहे रौशन, हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है इस मौके पर उन्होंने कहा की टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य के खिलाड़ियों को आईकॉन बनाएगी सरकार उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा की सीधी नियुक्ति पाने वाले खिलाड़ी बेफ्रिक होकर खेलें. खेलों में आप अपना जौहर दिखाएं, सरकार आपका पूरा ध्यान रखेगी.

Share via
Share via