giraftar taskar

पुलिस ने तीन ब्राऊन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया

Chatra : गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर चौक के पास से पुलिस ने फायरिंग कर भाग रहे अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीन ब्राऊन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में विक्रम सिंह, मुकेश दांगी और प्रेम दांगी शामिल है. इन तीनों अपराधियों के पास से दो पिस्टल, 40 गोली, 45 ग्राम ब्राउन शुगर, 1.60 किलो गांजा समेत कई अन्य सामान बरामद किये गये है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसे भी पढ़े :-

धनबाद में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत

ब्राउन शुगर तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के चंदाबांध के पास एक कार और मोटरसाइकिल खड़ी है. जिसमें अफीम, गांजा और ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने वाले अपराधी है. सूचना के आधार पर चतरा एसपी के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गई. पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी.

तस्कर फायरिंग करते हुए भागने लगे. जिसके बाद पुलिस की टीम ने पीछा करते हुए सभी अपराधियों को गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ो :-

पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश में मंदिरो पे हमला, हिन्दुओ मंदिरो के मूर्तियों को तोडा गया

Share via
Share via