धनबाद में 8 लाख की लूट मामले पर पुलिस ने किया उद्भेदन, अंतरराज्य कुख्यात दसरथ महतो सहित तीन अपराधियो को किया गिरफ्तार , पिछले दिनों बंगाल के दुर्गापुर मुथु फाइनेंस लूट कांड में भी था शामिल

धनबाद में 8 लाख की लूट मामले पर पुलिस ने किया उद्भेदन, अंतरराज्य कुख्यात दसरथ महतो सहित तीन अपराधियो को किया गिरफ्तार , पिछले दिनों बंगाल के दुर्गापुर मुथु फाइनेंस लूट कांड में भी था शामिल

Share
Link copied

धनबाद पुलिस ने विभिन्न मामलों में संलिप्त एक कुख्यात शातिर अपराधी दसरथ महतो सहित कुल तीन को पर्याप्त साक्ष्य के साथ दबोचने में सफलता पाई है ।  एसएसपीने उक्त जानकारी देते हुए  बताया कि पिछले 1 नवंबर को धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मिडीह के समीप एक फोन कंपनी के कर्मचारी को गोली मारकर उससे 8 लाख की रकम सहित एक लेपटॉप और 4 स्क्रीन टच मोबाइल की लूट की घटना हुई थी। इसी मामले  में एक टीम गठित कर  पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी कमल कटेसरिया स्कूल के रास्ते ट्रीटमेंट प्लांट के समीप सुनसान जगह पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

इन्हे भी पढ़े :- झारखंड हाईकोर्ट के एडवोकेट रजनीश वर्धन की पत्नी की ओर से दायर किया गया हैवीअस कॉपस,अगली सुनवाई 25 नवंबर को।

बरवाअड्डा पुलिस ने जाल बिछाकर इन्हें दबोच लिया।इस दौरान रेजाउल अंसारी,सरफराज अंसारी और दसरथ महतो नामक शातिर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दशरथ सधोबाद गांव का रहने वाला है।उनकी तलासी लिए जाने पर उनके पास से 28 हजार रु,एक देसी लोडेड पिस्तौल,4 जिंदा कारतूस और घटना में उपयोग किये गए दो बाइक जप्त किये गए।तीनों ने स्वयं के अलावे और तीन जनों की संलिप्तता होने की बता कही और कई घटनाओं को अंजाम देने के जुर्म भी कबूल किये हैं।एसएसपी ने आगे बताया कि  पूर्व मे बंगाल के मुथूट कंपनी में जेबरात लूट की घटना सहित गोविंदपुर थाना क्षेत्र में दर्जनाधिक लूट, छिनतई जैसे वारदातों में अपनी संलिप्तता दसरथ महतो ने स्वीकार किया है ।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow