₹450000 की साइबर ठगी (CYBER FRAUD) के मामले में हैदराबाद पुलिस ने समसुल अंसारी को किया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई साथ

₹450000 की साइबर ठगी (CYBER FRAUD) के मामले में हैदराबाद पुलिस ने समसुल अंसारी को किया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई साथ

Share
Link copied

जामताड़ा : हैदराबाद साइबर सेल पुलिस की टीम ने ₹450000 की साइबर ठगी(CYBER FRAUD) के मामले में जामताड़ा जिला के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के बंदरडीहा गांव से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी समसुल अंसारी को ट्रांजिट रिमांड पर हैदराबाद पुलिस अपने साथ ले गई है। बता दें कि समसुल अंसारी ने बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से ₹450000 की साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया था।

इन्हे भी पढ़े :- इस तारीख से लग रहा खरमास (KHARMAS), जानें- एक महीने क्यों बंद रहते हैं शुभ काम?

जिसके बाद पीड़ित की ओर से साइबर सेल थाना हैदराबाद में शिकायत दर्ज करवाया गया था। पीड़ित के बयान पर हैदराबाद साइबर थाना पुलिस ने कांड संख्या 1866/21 दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की है। इसी कड़ी में टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर बिंदापाथर थाना क्षेत्र के बंदरडीहा गांव में रविवार की देर रात छापेमारी कर समसुल को गिरफ्तार किया गया है।

इन्हे भी पढ़े :- एचइसी (HEC) कर्मी पिछले ।। दिनों से हडताल पर कर्मियों ने निदेशक उत्पादन सह विवणन को 2 घंटे तक घेरे रखा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow