तुलसी दिवस के अवसर पर जिला भर में हुईं पूजा अर्चना

तुलसी दिवस के अवसर पर जिला भर में हुईं पूजा अर्चना

रामगढ़।
तुलसी दिवस के अवसर पर अलग अलग प्रखंडों में आज हिन्दू रक्षा दल के परिवार द्वारा धार्मिक अनुष्ठान किया गया। जिले के अनेक पंचायत चैनगड़ा दुर्गा मंदिर, चैनपुर, रामगढ़ विकाश नगर मंदिर में तुलसी पूजन का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में हिन्दू रक्षा दल, दुर्गा वाहनी प्रमुख अनामिका श्रीवास्तव, हरिलाल महतो, किशोर गिरी, शंकर यादव, नीरज गोयल, राजनीस् श्रीवास्तव, अरुण कुमार, दिलीप रवानी, सुनील राम,
व मुख्य रुप से हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिश्रा उपस्थित रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन्हे भी पढ़े : प्लास्टिक के पौधों से आप भ्रम फैला सकते है पर जीवन तुलसी के पौधे में ही है – सिसोदिया रामगढ जिले में रही तुलसी पूजन की धूम- सिसोदिया

प्रदेश अध्यक्ष मिश्रा ने कहा 25 दिसंबर को लेकर अब देश के लोगों की सोच बदली है। अब सभी वर्ग के लोग अपने सनातन धर्म के प्रति सम्मान के भाव लिए इस दिन को “तुलसी दिवस” के रूप में मनाते हैं। तुलसी दिवस मनाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। आज खुद उनको साथियों के साथ कुछ लोगों को सियाल आदि कोयलांचल क्षेत्रों में तुलसी जयंती मनाने को आमंत्रित किया गया। जो सनातन धर्म के प्रति गर्वाणवित करता है।