दिव्यांग स्कूल में 35 बच्चो को कंबल और खाद्य पदार्थ बटा गया।

दिव्यांग स्कूल में 35 बच्चो को कंबल और खाद्य पदार्थ बटा गया।

Share
Link copied

आज दिनांक 25/12/21 दिन शनिवार को एक कार्यक्रम *कर्णधार सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था* के बैनर तले आवासीय विकलांग विद्यालय लारी सुकड़ी गड़ा में किया गया l संस्था को खबर मिलने पर संस्था तुरंत कंबल और खाद्य पदार्थ लेकर दिव्यांग स्कूल पहुंची जिसमें करीब 35 बच्चों को कंबल एवं खाद्य पदार्थ दिया गया l, संस्था के संस्थापक एवं सचिव विक्रांत गुप्ता ने कहा कि कर्णधार सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था पिछले 8 वर्षों से अपने कर्म पथ पर चल रही है लगातार सेवा देने का काम कर रही है इस कड़कड़ाती ठंड में सुबह हो या रात गर्म कपड़े और कंबल लेकर जरूरतमंदों के समक्ष पहुंच रही है ।

इन्हे भी पढ़े : तुलसी दिवस के अवसर पर जिला भर में हुईं पूजा अर्चना

संस्था ऐसे जगह को टारगेट कर रही है जो सुदूरवर्ती हो जहां विकास दूर-दूर तक ना हुआ हो और वहां के लोग आज भी झाड़-फूंक ओझा गुनी पर ज्यादा विश्वास करता है विक्रांत गुप्ता ने यह कहा कि जरूरतमंदों के पास जरूरत के सामान और लोगों को जागरूक करने का काम संस्था कर रही है विक्रांत गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह संस्था आप लोगों का भी संस्था है इससे आप जुड़ भी सकते हैं अगर आप में भी सेवा भावना हो तो इस संस्था की मदद कर सकते हैं मदद करने वालों में संस्था के विद्यासागर जी विकास अग्रवाल जी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष जयदीप सोनी धर्मेंद्र शर्मा सुदीप मिश्रा अमित तिवारी रितेश कुमार गौतम सिंह अनिल महतो विकास कुमार ललन सिंह संजू बाबा सिकंदर कुमार उपस्थित थे वही दिव्यांग स्कूल के प्रधानाचार्य करण करमाली देवधारी करमाली इत्यादि लोग शामिल थेl

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow