प्रशांत बोस (PRASHANT BOSE) की गिरफ्तारी के विरोध में गिरिडीह में एक पूल को उड़ा दिया .

प्रशांत बोस (PRASHANT BOSE) की गिरफ्तारी के विरोध में गिरिडीह में एक पूल को उड़ा दिया .

Share
Link copied

गिरिडीह: नक्सलियों ने गिरिडीह में एक पूल को उड़ा दिया . दरसअल भाकपा माओवादी नेता प्रशांत बोस (PRASHANT BOSE) की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सली संगठन 21 जनवरी से प्रतिरोध दिवस मना रहा है. इसको लेकर संगठन संपत्तियों को नुकसान पहुंचाकर लोगों में दहशत पैदा करने की कोशिश कर रहा है. प्रतिरोध दिवस के दूसरे दिन शनिवार रात नक्सलियों ने बराकर नदी पर बने पुल के एक हिस्से को विस्फोट कर उड़ाया दिया.

बताया जाता है कि शनिवार रात लगभग ढाई बजे नक्सलियों का दस्ता मुफस्सिल थाना इलाके के बरागढहा गांव स्थित बराकर नदी पर पहुंचा और यहां बने पुल पर ब्लास्ट किया. इस वारदात में पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना की जानकारी के बाद रविवार की सुबह पुलिस की टीम गांव की तरफ रवाना हुई है. इससे एक दिन पहले दो मोबाइल टॉवर उड़ा दिया था.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow