महाभारत के “भीम” का निधन(Praveen Kumar Sobti)
महाभारत के भीम यानी प्रवीण कुमार सोबती(Praveen Kumar Sobti) का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार थे और घर पर ही पत्नी उनकी देखभाल कर रही थी। वह स्पाइनल प्रॉब्लम से ग्रसित थे। प्रवीण कुमार सोबती को बीआर चोपड़ा की चर्चित सीरियल महाभारत से प्रसिद्धि मिली थी। फिल्मों और सीरियल में आने से पहले वह एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। एशियन गेम्स में उनका जलवा दिखा था। जिसमें उन्होंने चार मेडल अपने नाम किया था। जिसमें 2 स्वर्ण,1 रजत और 1 कांस्य था। उन्होंने दो ओलंपिक खेलों में भी भारत को रिप्रेजेंट किया। खेल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया था। प्रवीण को BSF में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी भी मिली थी। खेल में सफल होने के बाद उन्होंने फिल्मों में आने का फैसला किया था। 1981 में ‘रक्षा’ फिल्म से अपना डेब्यू किया था। उन्होंने आखिरी अभिनय 1998 में आई फिल्म ‘ट्रेन टू पाकिस्तान’ में की थी।
मूर्ति विसर्जन(idol immersion) को लेकर गिरिडीह के धनवार में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प
गिरिडीह के धनवार में मूर्ति विसर्जन (idol immersion)को लेकर सोमवार की देर रात पुलिस और विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों के बीच…

भारत-पाक(India vs Pakistan) के बीच आठ माह बाद होने बाली क्रिकेट मुकाबला
भारत-पाकिस्तान(India vs Pakistan)के बीच टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में आठ माह बाद ऑस्ट्रेलिया में मुकाबला होना है. इस साल 23 अक्टूबर को…


















