10 किलो तीन सौ ग्राम गिला अफीम बरामद

Share
Link copied

वरीय संवाददाता चंद्रेश शर्मा चतरा….

चतरा जिला के कुंन्दा थाना क्षेत्र के इचाक गांव से दस किलो तीन सौ ग्राम गिला अफीम समेत एक देसी भराठी बंदूक,89 चक्र जिंदा कारतूस,एक मेड इन चाइना वॉकी टॉकी बरामद किया गया।
थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में थाना प्रभारी रामवृक्ष राम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चतरा को एक गुप्त सूचना मिली थी कि विदेशी गंझू के घर में अवैध रूप से भारी मात्रा में गिला अफीम छिपा कर रखा हुआ है। वहीं दूसरी सूचना मिली कि कामेश्वर गंझू के घर पर टीपीसी संगठन के सबजोनल कमांडर रघुवंश गंझू का अवैध हथियार एवं गोली छिपा कर रखा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए कुंन्दा थाना व सीआरपीएफ ने संयुक्त छापामारी अभियान चलाकर अवैध सामान बरामद किया। वही एनडीपीएस एक्ट के तहत विदेशी गंझू एवं उग्रवादी संगठन का अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत कामेश्वर गंझू को अभियुक्त बनाया गया है। हालांकि पुलिस की सूचना मिलते ही दोनों भागने में सफल रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow