Chatra police foil major Maoist plot; two arrested with weapons and petrol.

चतरा पुलिस ने माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम की, हथियार और पेट्रोल के साथ दो गिरफ्तार

Chatra police foil major Maoist plot; two arrested with weapons and petrol.
Chatra police foil major Maoist plot; two arrested with weapons and petrol.

चतरा: चतरा पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन को दोबारा सक्रिय करने की एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो कथित माओवादियों को हथियार, जिंदा कारतूस और आगजनी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी भाकपा माओवादी संगठन के जोनल कमांडर मनोहर गंझू के निर्देश पर भुईयांडीह घाटी में फायरिंग कर मालवाहक वाहनों में आग लगाने की योजना बना रहे थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

मंगलवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सन्नी वर्धन ने बताया कि 3 अगस्त को पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक कुन्दा से प्रतापपुर-जोरी होते हुए भुईयांडीह की ओर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना के बाद विशेष छापामारी दल का गठन कर कार्रवाई की गई।

Drishti 04
Advertisement

पुलिस ने प्रतापपुर-कुन्दा मुख्य मार्ग पर बलवादोहर गांव के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान कुन्दा की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों युवक बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुन्दा थाना क्षेत्र के कोजरम निवासी सुरेन्द्र गंझू (22) और करिल गड़वा निवासी संजय गंझू (20) के रूप में हुई है।

Drishti 03
Advertisement
Drishti 02
Advertisement

पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे मनोहर गंझू के निर्देश पर भुईयांडीह घाटी में फायरिंग कर दहशत फैलाने और मालवाहक वाहनों में आग लगाने जा रहे थे, ताकि क्षेत्र में माओवादी संगठन की सक्रियता का संदेश दिया जा सके।

Drishti 01
Advertisement

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि जिले में लगभग समाप्ति की ओर पहुंच चुके भाकपा माओवादी संगठन को दोबारा खड़ा करने के लिए नए युवकों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

RKDF
advertisement
Kashmir
advertisement
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now