Shibu Soren's statue unveiled in Nemra; projects worth ₹105.2 crore gifted; Chief Minister Hemant Soren reiterates the resolve for struggle and social justice.

नेमरा में शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण, 105.2 करोड़ की योजनाओं की सौगात; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोहराया संघर्ष और सामाजिक न्याय का संकल्प

Share
Link copied
Shibu Soren's statue unveiled in Nemra; projects worth ₹105.2 crore gifted; Chief Minister Hemant Soren reiterates the resolve for struggle and social justice.
Shibu Soren’s statue unveiled in Nemra; projects worth ₹105.2 crore gifted; Chief Minister Hemant Soren reiterates the resolve for struggle and social justice.

रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को रामगढ़ जिले के नेमरा-लुकैयाटांड़ स्थित सोना सोबरन +2 उच्च विद्यालय परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित विकास मेला-सह-पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्र के लिए 105.2 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात भी दी।

Deoghar
Advertisement

मुख्यमंत्री ने अपने पिता एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन झारखंड की अस्मिता, सामाजिक न्याय और अलग राज्य के संघर्ष का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा की स्थापना का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास, संघर्ष और विरासत से जोड़कर रखना है।

Drishti 04
Advertisement

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के पूर्वजों और शहीदों ने शोषण के खिलाफ लंबा संघर्ष किया, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने समाज में बढ़ रही असामाजिक ताकतों पर चिंता जताते हुए कहा कि इन चुनौतियों का सबसे प्रभावी समाधान आपसी एकजुटता, भाईचारा और सम्मान की भावना है।

Drishti 03
Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ऊर्जा और संभावनाओं से भरपूर है। जरूरत इस बात की है कि उन्हें सही दिशा मिले ताकि वे भटकाव से दूर रहकर राज्य और समाज के विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के विचार आज किसी एक गांव या क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे झारखंड और देश में उन्हें सम्मान के साथ याद किया जा रहा है।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

उन्होंने कहा कि झारखंड भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, सोबरन मांझी, निर्मल महतो, विनोद बिहारी महतो और शिबू सोरेन जैसे महान वीरों की भूमि है। इन महापुरुषों के संघर्ष और बलिदान की बदौलत झारखंड को अलग पहचान मिली है और अब राज्य को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी वर्तमान पीढ़ी की है।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन, माता रूपी सोरेन, कई मंत्री, विधायक, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम लोग उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।