सतनाम सलूजा, इंदिरा शुक्ल एवं सुषमा शुक्ला को झारखण्ड महिला रत्न सम्मान (women’s awareness)
रिपोर्ट : विजय दत्त पिंटू
अखिल भारतीय महिला सम्मेलन का सावन मिलन समारोह सह सम्मन समारोह संपन्न ( women’s awareness)
रांची : 7 अगस्त को अपराहन 3:30 बजे बरियातू स्थित आरोग्य भवन में अखिल भारतीय महिला सम्मेलन में सावन मिलन महोत्सव समारोह मनाया। सावन के सुअवसर पर आयोजित इस समारोह में झारखण्ड महिला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष रहीं सतनाम सलूजा,इंदिरा शुक्ला, सुषमा शुक्ला को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए महिला सम्मान दिया गया। आज इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने सावन से जुड़े सांस्कृतिक भजन एवं गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी उपस्थित बाल कलाकारों ने भी अपने नृत्य और अभिनय से सभी का मन मोहा। ढोलक ट्रांसलेट मंजीरे एवं हरमोनियम जैसे वाद्ययंत्रों के संगीत और सावन के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय और संगीतमय बना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव अनुपमा प्रसाद, मंच संचालन उपाध्यक्ष नैना तनेजा और कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष कुमकुम गौड़ ने किया।

जज उत्तम यादव के हत्यारे को अंतिम साँस तक रहना होगा जेल में : CBI कोर्ट
CBI court verdict Dhanbad : झारखण्ड के धनबाद जिले में सिविल कोर्ट के जज उत्तम आनंद के हत्यारे लखन और राहुल को…
बाबाधाम में 17 लाख से ऊपर का चढ़ावा ! Donation above 17 lakhs in Babadham
Donation above 17 lakhs in Babadham देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के जिला PRD के जानकारी के मुताबिक बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18…
आज इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य वीणा अग्रवाल, रागिनी शुक्ल, रेणुका अवस्थी समेत महिला सम्मेलन की दर्जनों गणमान्य सदस्य उपस्थित रहीं और अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सबका मनोरंजन की।



















