चतरा में नक्सलियों(Naxal) का तांडव, सड़क निर्माण कार्य मे लगें दो जेसीबी को फूंका

Naxal Attack

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चतरा जिले के कुन्दा थाना क्षेत्र में माओवादियों ने गारो गांव में पिछले 15 दिनों से चल रहे सड़क निर्माण कार्य मे माओवादी दस्ते ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पिंजनी से गारो गांव तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य मे लगे दो जेसीबी को आग के हवाले कर दिया। घटना शाम करीब 4 बजे की है। जेसीबी मशीन से सड़क मे मिट्टी से फ्लैक भरने का कार्य चल रहा था।बताया जाता है कि माओवादियों ने घटना को अंजाम देने से पूर्व गांव को घेर अपने कब्जे में कर लिया। इसके बाद सड़क के निर्माण में लगे जेसीबी के पास जा कर चालक के साथ मारपीट कर जेसीबी में आग लगा दिया। साथ ही बिना आदेश का कार्य नहीं करने की चेतावनी भी दी। सड़क निर्माण कार्य 21 नवंबर 2022 को शुरू किया गया था।

Share via
Share via