IMG 20230107

राँची राजस्व की कमी झेल रहे जेबीवीएनएल ने इस बार तय लक्ष्य से अधिक बिजली बिल वसूली की है।

राँची राजस्व की कमी झेल रहे जेबीवीएनएल ने इस बार तय लक्ष्य से अधिक बिजली बिल वसूली की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जहां पिछले साल अक्टूबर से निगम को राजस्व घाटा उठाना पड़ा वहीं, दिसंबर में तय लक्ष्य 450 से अधिक की वसूली जेबीवीएनएल दर्ज की। निगम अधिकारियों की मानें तो इस महीने 510 करोड़ रूपये राजस्व वसूली किया गया। जो बगैर सब्सिडी रहित राशि है। वहीं, सब्सिडी जोड़ने से यह राशि 713 करोड़ हो जाती है। ऐसे में तय लक्ष्य से कहीं अधिक राजस्व वसूली निगम को इस महीने हुआ है। जिससे बिजली उत्पादक कंपनियों को भुगतान किया जा सकता है। अधिकारियों की मानें तो नवंबर महीने से निगम गहन बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चला रहा था। जिससे निगम के राजस्व वसूली में इजाफा दर्ज किया। पहले जहां हर महीने 350 करोड़ रूपये तक राजस्व वसूली दर्ज होती थी। वहीं अब 510 करोड़ वसूली होने से राज्य में समय समय पर होने वाले बिजली संकट से उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। फिलहाल निगम स्मार्ट मीटर लगाने में जोर दे रहा है। जिससे स्वतः बिजली बिल वसूली में तेजी आयेगी।

Share via
Share via