The cold is increasing continuously in Jharkhand, the capital Ranchi is the coldest.

Jharkhand :करवट ले रहा है मौसम, जानिए कब तक छाए रहेंगे बादल

Jharkhand

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Prerna  Choursia

Ranchi ,Drishti Now

रांची झारखंड में अभी ठंड और बढ़ेगी, मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है। राज्य के कई बड़े शहरों में बादल छाए रहे, कुहासा भी बढ़ता दिखा। 18 जनवरी से से एक और पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसका असर झारखंड पर भी पड़ेगा।

अभी और गिरेगा पारा

झारखंड के कई इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है। राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में ठंड भी बढ़ी है। रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है. सुबह से अभी दोपहर तक चारों तरफ कोहरा छाए हुए है. जिससे ठंड में थोड़ा इजाफा हुआ है।

21 जनवरी तक आसमान में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में थोड़ी और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 जनवरी को रांची सुबह में कोहरा होगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आयेगा। आकाश में एक बार फिर बादल छाए रहेंगे। 21 जनवरी तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इससे दिन के अधिकतम तापमान में कमी आएगी, लेकिन रात में तापमान दो से 3 डिग्री बढ़ सकता है।

रांची के मौसम विभाग केंद्र में नया रडार

राजधानी का न्यूनतम तापमान फिर 10 डिग्री सेसि से नीचे आ रहा है। अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेसि पर रहा। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। ठंड थोड़ी और बढ़ सकती है। रांची के मौसम केंद्र में डॉप्लर वेदर रडार लगाने की योजना है। नया रडार 100 किलोमीटर के दायरे में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की सटीक जानकारी देगा।

Share via
Share via