नाबालिक के साथ गैंगरेप के बाद हत्या.

Share
Link copied

Team Drishti,

दुमका : दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता मध्य विद्यालय में पढनें वाली छठी क्लास की छात्रा थी. बच्ची का शव आज झाड़ियों में मिला. मामला भाल सुमर पंचायत के ठाड़ी गांव का है. घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है, और आरोपियों की तलाश की जा रही है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह आदिवासी छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए साइकिल से घर से निकली थी. काफी देर तक घर नहीं लौटने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, इसी दौरान उसके पिता ने गांव के बाहर सड़क किनारे बेटी की साइकिल खड़ी देखी. काफी देर तलाश करने के बाद उन्हें सड़क किनारे झाड़ी में बेटी का शव देखा, इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है, पुलिस को घटनास्थल से तीन कंडोम भी मिले हैं.

आपको बता दें कि संथाल परगना में अक्टूबर महीने में गैंगरेप के बाद हत्या की यह दूसरी वारदात है. इससे पहले साहेबगंज जिले के बरहेट में पिछले शुक्रवार को एक नाबालिग के साथ गांव के ही पांच लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था और आरोपियों ने उसकी हत्या भी कर दी थी. पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow