Barhet: बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में एक स्कूली छात्र के साथ यौन शोषण की जाँच की मांग की

Barhet: बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में एक स्कूली छात्र के साथ यौन शोषण की जाँच की मांग की

Share
Link copied

Barhet : बीजेपी के झारखण्ड प्रदेश के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज के बरहेट में हाई स्कूल के एक हेडमास्टर पर यौन शोषण के आरोप की जाँच की मांग की है। दरअसल पीड़ित छात्रा ने इसे लेकर बरहेट थाना प्रभारी को पत्र लिखकर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है. जिसके बाद बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्विटर हैंडल पर थाना प्रभारी को लिखे गये पीड़िता के पत्र को पोस्ट करते हुए कहा है कि बरहेट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का निर्वाचन क्षेत्र है. उम्मीद है मुख्यमंत्री इस मामले में स्वत: संज्ञान लेंगे और पुलिस कार्रवाई का निर्देश देंगे. शिक्षक की जाति या धर्म देखकर कार्रवाई में कोताही नहीं होनी चाहिए.

क्या है मामला
13 साल की पीड़ित छात्रा बरहेट के बाबुपुर गांव की रहने वाली है, जो पंचकठिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 10वीं की छात्रा है. उसका आरोप है कि 20 जुलाई 2023 को स्कूल के हेडमास्टर मो शमसाद अली ने उसके साथ अश्लील हरकत की. इससे पहले भी हेडमास्टर ने कई लड़कियों के साथ ऐसी हरकत की है. घटना होने के बाद जब छात्रा दो दिनों तक स्कूल नहीं गई, तो उसके पिता ने कारण पूछा. तब जाकर छात्रा ने आपबीती बताई. पिता ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. इसके बाद उग्र ग्रामीण स्कूल पहुंचे और हेडमास्टर से बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने उल्टा ग्रामीणों को ही धमकाना शुरू कर दिया.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow