Ramgarh

Ramgarh : सुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे माँ छिन्नमस्तिका मंदिर माँ से माँगा आशीर्वाद

Share
Link copied

Ramgarh : सुपरस्टार रजनीकांत रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे. मां छिन्नमस्तिके मंदिर में उन्होंने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर मां भगवती के आगे माथा टेककर उनका आशीर्वाद लिया. मंदिर के पुजारी दुलाल पांडा ने मां छिन्नमस्तिके की पूजा करवाई. पूजा-अर्चना के बाद #Rajnikant थोड़ी देर के लिए स्थानीय CCL VIP गेस्ट हाउस पहुंचे. इस दौरान स्थानीय Media से बातचीत करते हुए कहा मैं अपने फैन के साथ हूं. उन्होंने कहा कि #Jharkhand आकर बहुत अच्छा लगा. रजनीकांत ने कहा कि वह झारखंड के आध्यात्मिक दौरे पर योगदा सत्संग आश्रम आये हैं. यह उनका व्यक्तिगत दौरा है. इसके बाद वह अपने काफिले के साथ रांची लौट गए. इससे पूर्व रजनीकांत ने पुजारी एवं फैंस के साथ सेल्फी को खिंचवाई. बताते चलें कि वर्तमान में उनकी फिल्म जेलर खूब वाहवाही बटोर रही है. कमाई के मामले में उनकी यह फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है.

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow