गोला रेलवे साइडिंग में वर्चस्व की लड़ाई गहराया, मजदूरों ने दूसरे ठेकेदार का किया विरोध

Share
Link copied

मनोज मिश्रा/आकाश शर्मा

रामगढ़/गोला । मुरी बरकाकाना रेल खंड के गोला रोड रेलवे स्टेशन कोयला लोडिंग अनलोडिंग के लिए बनाया गया साइटिंग पॉइंट में वर्चस्व की लड़ाई बढ़ती ही जा रही है। उक्त साइटिंग पॉइंट में एक दिन पूर्व सिक्योरिटी गार्ड पर चली गोलियां का मामला शांत नहीं हुआ है और रविवार से दूसरा मामला उभर कर सामने आ गया है। इससे स्पष्ट होता है कि दो तीन राजनीति पार्टी के लोगों के बीच वर्चस्व की लड़ाई है। यह लड़ाई अब बंद होता नहीं दिखाई दे रहा है। वर्षों से संचालित उक्त साइडिंग पॉइंट में लोडिंग अनलोडिंग का कार्य किसी अन्य के हाथों में था, वहीं रविवार से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता विनोद किस्कु ने अपनी दावेदारी के साथ यहां हाथ डाल दिया।विनोद किस्कु के अनुसार साइडिंग पॉइंट का ठेका का लाइसेंस उन्हें प्राप्त हो गया है।साथ ही उन्होंने अपने मजदूरों के साथ साइडिंग पॉइंट पर पहुंचे और कोयला लदा रैक के पहुंचने पर कोयला अनलोडिंग का कार्य का नारियल फोड़ कर शुरू किया।इससे नाराज गोला आसपास गांव के मजदूरों ने बिनोद किस्कू के समक्ष जमकर विरोध जताया। कहां कि हम मजदूर यहां काम करते आ रहे हैं और हम ही काम करेंगे।पूर्व से जो हमको मजदूरी मिलता रहा है वही हमलोग लेंगे। मांगों को लेकर पूर्व ठेकेदार के दूसरी ओर के लगभग 300 मजदूरों ने साइडिंग पॉइंट में कार्य शुरू नहीं करने दिया। साइडिंग पॉइंट में दोनों ही ओर से लगभग पांच सौ मजदूरों के आमने-सामने के मामले पर साइडिंग पॉइंट में डीएसपी प्रकाश सोए, इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी बैजनाथ ओझा सदलबल पहुंचे।पुलिस प्रशासन ने मजदूरों को समझाने का प्रयास किया परंतु समाचार लिखे जाने तक एक से कोयला अनलोडिंग का कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। जिससे वर्चस्व की लड़ाई ओर बढ़ गई है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow