पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई संपन्न:

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई संपन्न:

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय कांग्रेस भवन रांची में मनाई गई:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई संपन्न:

रांची: इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल नेता डॉक्टर रामेश्वर उरांव पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी(Rajeev gandhi) के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया…..

JPSC 342 पदों के लिए मुख्य परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर जेपीएससी कार्यालय छात्रों का उग्र प्रदर्शन जारी मुख्य द्वार का किया घेराव

इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि राजीव जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता…. उन्होंने राष्ट्र के विकास के लिए अपने दूरगामी सोच के तहत देश में कंप्यूटरीकरण की शुरुआत की…..युवाओं को लोकतंत्र के फैसले में सीधे भागीदार बनाने हेतु मतदान की उम्र सीमा को 18 वर्ष करने का काम किया जो आज भी एक उदाहरण के रूप में विश्व के सामने है। देश के विकास में ग्रामीण क्षेत्र की भूमिका को समझते हुए उन्होंने पंचायती राज को सुदृढ़ करने हेतु कई कदम उठाए जिससे विकासशील देश से विकसित भारत की ओर एक मजबूत कदम की शुरुआत हुई…

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई संपन्न:

अपने संबोधन में पूर्व कांग्रेस (congress) अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि दूर दृष्टि पक्का इरादा की सोच रखने वाले राजीव जी के आदर्शों को हमें आत्मसात करना चाहिए…. देश की ज्वलंत समस्याओं को अपने राजनीतिक कौशल से हर संभव दूर करने का प्रयास उन्होंने किया था….तकनीकी विकास और मजबूत विदेश नीति से भारत को विश्व के अग्रणी मोर्चे पर खड़ा किया। देश के युवा प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने रोजगारपरक शिक्षा नीति को बढ़ावा दिया और उनके द्वारा लिए गए फैसले आज भी भारतीय जनमानस के बीच उनको अहम नेताओं में शुमार करती है……

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 80वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई संपन्न:

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, सोनाल शांति, जगदीश साहु, मंजूर अहमद अंसारी, अनादि ब्रह्म, रोशन लाल भाटिया, कुमार राजा, केदार पासवान, नेली नाथन, गुंजन सिंह, सुरेन राम, सलीम खान, पप्पु पासवान, किशोर नायक, शिव टहल नायक, संजय कुमार ओझा, चंन्द्र रश्मि, राजीव प्रकाश चौधरी, रीता चौधरी, नौशाद आलम, कबिता देवी, शांति देवी, इंन्द्रानी तिर्की, मार्था टोप्पो, कबिता देवी संगीता टोप्पो, उमेश चौधरी, पंकज कुजूर, अनिता तिग्गा, गीता कच्छप, बेरोनिता कच्छप अनु बेक, पिंकी सिंह, अनीता सिन्हा, संगीता बेक, रजिया खातुन, हीरा मिंज, राखी लकड़ा, रीता देवी,संध्या देवी आदि उपस्थिति थे…..

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now