झारखंड के 108 एम्बुलेंस चालक गए हड़ताल पर, आम जनों को स्वास्थ्य सेवाओं में हो रही परेशानी।

झारखंड के 108 एम्बुलेंस चालक गए हड़ताल पर, आम जनों को स्वास्थ्य सेवाओं में हो रही परेशानी।

108 एम्बुलेंस चालक गए हड़ताल पर ,सदर अस्पताल की व्यवस्था चरमरायी।

झारखंड के 108 एम्बुलेंस चालक गए हड़ताल पर, आम जनों को स्वास्थ्य सेवाओं में हो रही परेशानी।
108 ambulance drivers of Jharkhand went on strike, facing problems in health services

चतरा:स्थायीकरण, मानदेय वृद्धि औऱ सामान काम के बदले समान वेतन सहित अन्य मांगों के समर्थन में चतरा सदर अस्पताल के एम्बुलेंस चालक आज से हड़ताल पर चले गए हैं। इनके हड़ताल पर जाने के कारण सदर अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है। हड़ताल के कारण रेफर मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में चालक संघ ने सिविल सर्जन को भी ज्ञापन सौपकर सूचना दी है। हड़ताल पर गए संघ के सदस्य बिपिन कुमार ने बताया कि एक तो कंपनी के द्वारा हम लोगों का अनुबंध रिन्यूवल नहीं किया गया है। ऊपर से कई माह से बगैर मानदेय दिए काम लिया जा रहा है। ऐसे में हम लोगों के साथ साथ हमारे परिवार का गुजारा कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा। वहीं इस मामले में सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि फिलहाल जो व्यवस्था है उसी से काम चलाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमने भी अपने वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow