For not giving the tobacco, the criminals shot the driver and the helper, the driver was shot four times and the helper was shot twice, the criminals fled.

अवैध शराब और फरार वारंटी के खिलाफ अभियान चलाते हुए चार लोगों को किया गिरफ्तार।

Share
Link copied

आदित्यपुर पुलिस ने अवैध शराब और फरार वारंटी के खिलाफ अभियान चलाते हुए चार लोगों को किया गिरफ्तार।

 

सरायकेला: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस कप्तान के निर्देश पर आदित्यपुर थाने की पुलिस ने अवैध शराब और फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभियान चलाया गया। इसके तहत सूचना मिली राम मड़ैया बस्ती में भोलू लोहार नामक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब भट्टी का संचालन किया जा रहा है।सूचना के आलोक में कार्रवाई करते हुए 70 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ भोलू लोहार को हिरासत में लिया गया। इसी कड़ी में गैर जमानती फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एच रोड से मुख्तार हुसैन, विद्युत नगर से सुनील राय और मांझी टोला से आकाश राजू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं मुरली मास्टर, शंकर सिंह मुंडा और गोमा सिंह के घर पर भी छापेमारी की गई, मगर उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि सभी की तलाश चल रही है। अवैध शराब और मादक पदार्थों के साथ हिस्ट्रीशीटर अपराधियों और फरार वर आंटियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

बाईट: राजीव सिंह, आदित्यपुर थाना प्रभारी

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow