रांची में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की चेन छीन कर भागा अपराधी, पुलिस जांच में जुटी

रांची में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की चेन छीन कर भागा अपराधी, पुलिस जांच में जुटी

Share
Link copied

रांची में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की चेन छीन कर भागा अपराधी, पुलिस जांच में जुटी

रांची : के रातु थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। महिला अपने घर के बाहर रविवार को दिन के 1 बजे टहल रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति बाइक से आया और मौका देखते ही चेन छीन कर फरार हो गया। महिला की पहचान 78 वर्षीय सरस्वती देवी के रूप में हुई है। मामले की शिकायत रातु थाना में कर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

पीड़िता के बेटे निसित कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसकी मां दिन के 1 बजे घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति हेलमेट लगाए बाइक में इधर-उधर घुम रहा था। उसने मौका देखते ही महिला का चेन छीन लिया और वहां से फरार हो गया। हालांकि यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। पुलिस इसी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow