शुक्रवार को छुट्टी देने के सवाल पर कहते रहे है की मंगलवार को भी छुट्टी के मामले में आजसू और BJP की सफाई

शुक्रवार को छुट्टी देने के सवाल पर कहते रहे है की मंगलवार को भी छुट्टी के मामले में आजसू और BJP की सफाई

Share
Link copied

 

मंगलवार को छुट्टी को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी होने लगी है जहां बोकारो के चंदनकियारी में आजसू और भाजपा के ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेंस में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने मंगलवार को छुट्टी देने के सवाल पर कहा की केवल तुष्टिकरण के नाम पर राजनीति नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा की क्यों एक वर्ग को खुश करने के लिए खड़ा हो जाता है।

उन्होंने कहा की विकाश पर सरकार क्यों नही बात करती है। वही संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद आसाम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वा शरमा ने कहा की ये संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस है ये जरूरी नहीं है की हमारी जो बाते है उसमे सुदेश जी हां करे और सुदेश जी जो कहे उसमे हम हां करे।

बताते चले की आसाम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वा शरमा ने चुनावी भाषण के दौरान विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को छुट्टी देने के सवाल पर कहते रहे है की मंगलवार को भी छुट्टी का दिन घोषित करना चाहिए।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow