रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से लाल सलाम के नाम पर 50 लाख रुपए रंगदारी की गई मांग।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से लाल सलाम के नाम पर 50 लाख रुपए रंगदारी की गई मांग।

Share
Link copied

रक्षा राज्य मंत्री से मांगी गई रंगदारी

*रांची*:केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ से लाल सलाम के नाम पर 50 लख रुपए रंगदारी की मांग की गई है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है । संजय सेठ को टेक्स्ट मैसेज भेज कर रंगदारी की मांग की गई है । संजय सेठ ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की है तथा इस घटना की जानकारी झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को भी दी है ।

संजय सेठ को भेजे गए संदेश में 50 लख रुपए रंगदारी की मांग की गई है , वही रुपया नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी दी गई है । दिल्ली डीसीपी के द्वारा मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी संजय सेठ से ली गई है । जांच के दौरान यह जानकारी मिली है कि जिस नंबर से धमकी दी गई वह नंबर होचर , कांके का है । हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow