टाटा जू में अब बंगाल टाइगर से होगा आपका सामना !
टाटा जू में अब बंगाल टाइगर से होगा आपका सामना !

जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित टाटा जू मे दो नए मेहमानों के आने से जू प्रबंधन मे खुसी की लहर देखने को मिल रहा है, जंहा टाटा जू मे नागपुर जू से एनिमल एक्सचेंज ऑफर के तहत दो बंगाल टाइगर को यंहा लाया गया है, फिलहाल एक नर और एक मादा टाइगर यंहा लाया गया है, जिसे अभी जू के कोरन्टाइन सेंटर मे रखा गया है,
टाटा जू के डायरेक्टर ने कहा कि इससे पहले भी एक लेपर्ट लाया गया था, अब एक नर और एक मादा बंगाल टाइगर लाया गया है, उन्होंने कहा कि उनके पास पूर्व से दो मादा टाइगर है, उन्होंने कहा कि उनका मकसद है कि ब्रीड करवा कर इन टाइगर की संख्या मे इजाफा करवाया जाए, डायरेक्टर ने साफ कहा कि फिलहाल इन्हे कोरेन्टाइन मे रखा गया है, कुछ दिनों के बाद इन्हे जू मे आने वेक सैलानियों के लिए बाड़े मे छोड़ा जाएगा।



















