गुजरात में कांग्रेस CWC की मीटिंग, संगठनात्मक बदलावों और प्रस्तावों पर होगी चर्चा !

गुजरात में कांग्रेस CWC की मीटिंग, संगठनात्मक बदलावों और प्रस्तावों पर होगी चर्चा !

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Wed, 09 Apr 2025 03:04 AM (IST)

अहमदाबाद में आज कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है, जिसमें झारखंड के नेता भी शामिल हैं। यह अधिवेशन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जो साबरमती नदी के तट पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर से कांग्रेस के शीर्ष नेता, जैसे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद हैं।

झारखंड से करीब 60 नेता इस अधिवेशन में भाग ले रहे हैं, जिनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, सांसद सुखदेव भगत, और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। यह आयोजन कांग्रेस के लिए संगठन को मजबूत करने और भविष्य की रणनीति तय करने का एक अहम मंच है। पहले दिन यानी 8 अप्रैल को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक हुई, और आज अधिवेशन के मुख्य सत्र में संगठनात्मक बदलावों और प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

कांग्रेस ने इस अधिवेशन को कांग्रेस ने न्याय पथ नाम दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने इसे लेकर कहा है कि कांग्रेस पार्टी न्याय के रास्ते पर चलेगी और जनता का समर्थन हासिल करेगी। जिस तरह से कांग्रेस ने आजादी के लिए मेहनत की थी, उसी तरह से पार्टी गुजरात में भी मेहनत करेगी और सत्ता में वापसी करेगी। गौरतलब है कि 64 साल बाद गुजरात में पार्टी का अधिवेशन होने जा रहा है।

 

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow