20250707 134509

सरकारी कार्यालय में सिगरेट पीना पड़ा भारी, सीएम के आदेश पर कर्मचारी सस्पेंड

सरकारी कार्यालय में सिगरेट पीना पड़ा भारी, सीएम के आदेश पर कर्मचारी सस्पेंड

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक सरकारी कर्मचारी को कार्यालय में सिगरेट पीने की सजा भुगतनी पड़ी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सख्त निर्देश के बाद उपायुक्त चंदन कुमार ने जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय के जन सेवक जगमोहन सोरेन को तत्काल निलंबित कर दिया।

वायरल वीडियो ने खोली पोल
मामला तब सामने आया जब एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हुआ, जिसमें जगमोहन सोरेन कार्यालय में सिगरेट पीते नजर आए। इस वीडियो को के.देवराज हेस्सा ने पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग किया। वीडियो देखकर नाराज सीएम ने तुरंत उपायुक्त को कठोर कार्रवाई का आदेश दिया। उन्होंने लिखा, “यह व्यवहार बिल्कुल अस्वीकार्य है। विधि-सम्मत कार्रवाई करें और सूचित करें।”

लिंक में वीडियो देखें नीचे ..

https://x.com/k_deoraj/status/1941340223222468834?t=Fi3M90MOwgWbF-LNrFXeDQ&s=19

तुरंत एक्शन में आया प्रशासन
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। उपायुक्त ने जांच के बाद जगमोहन सोरेन को झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2016 के तहत निलंबित कर दिया। साथ ही, उप विकास आयुक्त को अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सीएम को सूचित करते हुए बताया कि कर्मचारी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

लिंक में नीचे दोनों पोस्ट देखे cm का और रिप्लाय dc का ….

https://x.com/HemantSorenJMM/status/1941574370150973583?t=smSjAGd5hGH__Kouw-hB4w&s=19

नए नियम ने बढ़ाई सख्ती
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में  तंबाकू उत्पाद (झारखंड संशोधन) विधेयक, 2021 को मंजूरी मिली है। । इस संशोधन के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने की सजा को 200 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है।

आभार जताया, प्रशासन की तारीफ
वीडियो पोस्ट करने वाले के.देवराज हेस्सा ने मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने एक्स पर लिखा, “आधी रात को भी जनसमस्याओं पर तुरंत एक्शन लेने वाले मुख्यमंत्री झारखंड के सच्चे प्रहरी हैं।”

 

Share via
Share via