राष्ट्रपति की देवघर यात्रा में सुरक्षा चूक: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल
देवघर : झारखंड के देवघर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के झारखंड दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक का मामला सामने आया है। गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए झारखंड पुलिस और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस चूक को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए स्वतंत्र जांच की मांग की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सांसद दुबे ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि भारत के राष्ट्रपति जी कल देवघर में थीं, उनकी सुरक्षा में @JharkhandPolice ने भारी चूक की। यदि अवैध पुलिस महानिदेशक और पार्टी करने वाले पुलिस अधीक्षक रहेंगे, तो यही हाल रहेगा। जिस प्रदेश में राष्ट्रपति की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो सकता है, वहां आम नागरिक की सुरक्षा की क्या स्थिति होगी? उन्होंने बताया कि देवघर एयरपोर्ट से निकलने के दौरान राष्ट्रपति का काफिला गलत रूट पर चला गया, जबकि राष्ट्रपति को दूसरे रूट से ले जाया गया, जिसे उन्होंने सुरक्षा में गंभीर लापरवाही करार दिया।
सांसद दुबे ने इस मामले में झारखंड पुलिस के डीजीपी को “अवैध” करार देते हुए तीखी आलोचना की और कहा कि ऐसी लापरवाही अस्वीकार्य है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि देश के प्रथम नागरिक की सुरक्षा में इस तरह की चूक आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
यह पहला मौका नहीं है जब देवघर प्रशासन और सांसद निशिकांत दुबे के बीच तनातनी देखने को मिली है। इससे पहले 2022 में, देवघर एयरपोर्ट पर चार्टर्ड विमान के उड़ान भरने को लेकर हुए विवाद में सांसद दुबे और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उस समय भी दुबे ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे और दिल्ली पुलिस में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी।

















