अवैध कारोबार और खनन के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

अवैध कारोबार और खनन के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह के कड़े निर्देश पर जिला प्रशासन ने अवैध कारोबार और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान को और तेज कर दिया है। इस क्रम में कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभात रंजन ज्ञानी के नेतृत्व में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वाहन संख्या JH01CU 5526 की तलाशी के दौरान लगभग 60 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। तस्करों से पूछताछ जारी है ताकि उनके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों का पता लगाया जा सके। जिला प्रशासन ने इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता करार दिया है।

इसी तरह, अवैध खनन के खिलाफ भी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। छापेमारी के दौरान एक ट्रैक्टर को अवैध रूप से बालू लादकर ले जाते हुए पकड़ा गया, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया और कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में बालू माफियाओं के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।

जिला प्रशासन ने कहा कि ड्रग्स तस्करी और अवैध खनन समाज, पर्यावरण और युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा हैं। इसके खिलाफ प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने आम जनता से भी अपील की है कि ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें, ताकि जिले को अपराधमुक्त बनाया जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow